sport sport game sport game 2
ताज़ा खबर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य सरकार एवं भारत सरकार की योजनाओं का सम्यक् रूप से संपादन किया जा रहा है। उपलब्ध वित्तीय एवं प्रशासनिक संसाधनों से संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल गतिविधियों एवं युवा कल्याण गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन कर रहा है।

विभाग का यह प्रयास है कि उपलब्ध वित्तीय एवं प्रशासनिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर राज्य के समस्त प्रतिभावान खिलाडि़यों एवं राज्य के युवाओं को उनसे संबंधित विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक अवसर एवं सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इस उद्देश्य से हॉकी एवं तीरंदाजी की गैर छात्रावासी खेल अकादमी रायपुर का संचालन सरदार वल्लभ भाई अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में तीरंदाजी की छात्रावासी खेल अकादमी संचालित की जा रही है । साथ ही स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा रायपुर में बालिका फुटबॉल अकादमी (गैर आवासीय) तथा बालक-बालिका एथलेटिक अकादमी (गैर आवासीय) संचालित की जा रही है | स्व. बी. आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई जिला बिलासपुर में बालक बालिका आवासीय एथलेटिक अकादमी, बालक बालिका आवासीय हॉकी अकादमी, बालक बालिका आवासीय तीरंदाजी अकादमी तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी संचालित की जा रही है | भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनान्तर्गत बहतराई बिलासपुर में आवासीय हॉकी , एथलेटिक एवं तीरंदाजी अकादमी की खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता प्रदान की गई है| इस अकादमी में हेड कोच न्यूट्रीशियन स्ट्रेंग्थ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट,फ़िज़ियोथेरेपिस्ट स्पेशलिस्ट और 10 तकनिकी पदों की सेवाएं भी ली जा रही है |

संचालित प्रतियोगिताएँ

  • विकासखंड स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
  • विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
  • जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता
  • जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
  • राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार
    
   
श्री विष्णु देव साय
  
श्री टंकराम वर्मा
मान. मुख्यमंत्री
  
मान. खेल मंत्री