sport sport game sport game 2

उपलब्धियां

विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियां
1 शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा नवा रायपुर अटल नगर में 4 आई.पी.एल. मैच एवं 8 चैमिपयन लीग के मैचों का आयोजन कराया गया है।
2 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगावं का लोकार्पण 20 जनवरी, 2014 को किया गया है, जिसमें आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस हाॅकी स्टेडियम में लगे पालीग्रास सिंथेटिक सतह को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन द्वारा विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रमाणित किया गया है।
3 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर का लोकार्पण 29 अगस्त, 2014 को खेल दिवस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया गया। इस हॉकी स्टेडियम में लगे नीले रंग के सिंथेटिक सतह को अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी फेडरेशन द्वारा विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रमाणित किया गया है।
4 बिलासपुर में राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो पूर्णता की ओर है। इस वृहद अधोसंरचना में आऊटडोर स्टेडियम एवं इण्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एथलेटिक ट्रेक, सिंथेटिक सतह का हॉकी मैदान एवं इण्डोर गेम्स हेतु इण्डोर हॉल का निर्माण किया जा रहा है।
5 बैकुण्ठपुर जिला कोरिया में स्टेडियम निर्माण हेतु रू. 100 लाख का बजट प्रावधान किया गया है।
6 अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का रायपुर में निर्माण किए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
7 रायपुर में हॉकी वल्र्ड हॉकी लीग मेन्स के आयोजन हेतु रू. 18 करोड़ की लागत से एक सिंथेटिक टर्फ का प्रैक्टिस पीच का निर्माण किया गया है।
8 राजनांगांव के दिग्विजय स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने हेतु इस वित्तीय वर्ष में रू. 15 करोड़ स्वीकृत किया गया है। दिग्विजय स्टेडियम का जीर्णोद्धार इसी वित्तीय वर्ष में किया जाना है।
9 राज्य शासन द्वारा विभिन्न खेलों में कुल 181 उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। घोषित 64 उत्कृष्ट खिलाडि़यों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों में शासकीय नौकरी दी गई।
10 माननीय मुख्यमंत्रीजी की घोषणानुसार राष्ट्रीय खेल में पदक प्राप्त करने वाले राज्य के विजेता खिलाडि़यों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। विगत 35वें राष्ट्रीय खेल केरल 2015 में राज्य के खिलाडि़यों ने भाग लेकर, राज्य के लिए 10 पदक प्राप्त किए। पदक विजेता खिलाडि़यों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
11 मुख्यमंत्री युवा भारत दर्शन योजना के तहत राज्य के बस्तर संभाग एवं राजनांदगांव के युवाओं को भारत भ्रमण कराया गया है। योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।
12 हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी रायपुर को प्रारंभ किया जा रहा है। अकादमी में.डे-बोर्डिंग के प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। 29 अगस्त, खेल दिवस के अवसर पर रायपुर खेल अकादमी का शुभारंभ किया जाएगा। खेल अकादमी रायपुर के संचालन हेतु 26 पदों का सेटअप स्वीकृत किया गया है।
13 राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक में 3 खेल अभ्यास केन्द्र खोले जाएंगे। 146 विकासखण्ड में कुल 438 खेल अभ्यास केन्द्र खोले जा रहे हैं।
14 खेल अलंकरण समारोह में राज्य के खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को उनकी उपलब्धि के आधार पर शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसके साथ ही राज्य के पदक विजेता खिलाडि़यों को नगद राशि पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।
15 हॉकी वल्र्ड लीग फायनल राउण्ड का रायपुर में 27 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य आयोजन किया गया, जिसमें इण्डिया, अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जीयम, कनाडा, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैण्ड दलों ने भाग लिया।
16 अशासकीय संस्थओं को अनुदान योजना के अंतर्गत प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न खलों के राज्य संघों तथा अन्य खेल संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
17 जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर, राज्य के कुल 15007 खिलाडि़यों को ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में एन.आई.एस. प्रशिक्षकों के माध्यम से खेल प्रशिक्षण दिलाया गया।
18 विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तर पर महिलाओं में खेल के प्रति जागृति लाने एवं खेल की प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 2300 महिला खिलाडि़यों ने भाग लिया।
19 ग्रामीण अंचल के 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तर पर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्तर पर लगभग 6000 तथा जिला स्तर पर लगभ 5500 एवं राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों से लगभग 4000 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी हेतु राज्य के खिलाडि़यों को भेजने से पूर्व विभिन्न खेलों में पृथक-पृथक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया एवं खिलाडि़यों को ट्रेकसूट प्रदाय किया गया।
21 राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल 3478 बालक एवं बालिकाओं का खेल परीक्षण कराया गया, चयनित खिलाडि़यों को राज्य के प्रशिक्षण केन्द्रों एवं साई सेंटरों मंे प्रवेश हेतु अनुशंसा की जानी है।
22 युवा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तर पर राज्य के युवा कलाकारों एवं लोक कलाकारों, संगीत, नृत्य आदि विधाओं में युवा उत्सव का आयोजन कर 1242 युवा कलाकारों को मंच प्रदान किया गया, साथ ही राज्य के युवा कलाकारों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित की गई।
23 राज्य के युवाओं को साहसिक गतिविधियों के माध्यम से चित्रकूट, बारनवापारा, भोरमदेव एवं डोंगरगढ़ में ट्रेकिंग एवं पैरामोटर के आयोजन किया गया। राज्य के युवाओं को साहसिक गतिविधियों में शामिल कर, युवाओं के हौसला बढ़ाने एवं विषम परिस्थितियों से निकलने के लिए ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित कराया गया।
24 20वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर में दिनांक 12 से 16 जनवरी 2016 के मध्य किया गया ,जिसमे विभिन्न प्रदेशो से आए 7000 युवाओ की भागीदारी हुई तथा राज्य के गौरव में वृद्धि हुई। विडिओ कन्फ्रंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा युवाओ को संबोधित किया गया|

संचालित प्रतियोगिताएँ

  • विकासखंड स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
  • विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
  • जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता
  • जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
  • राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार